रोष: आठ माह पूर्व तोड़ी सड़क, नहीं बनी आरसीसी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक मिठौरा के ग्राम पंचायत नरायनपुर में करीब एक वर्ष पूर्व एक सड़क पर गिट्टी तोड़कर छोड़ दिया गया है जिससे उस रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीण इम्तियाज, बाबूलाल चौधरी,भवन गुप्ता, राधे गुप्ता, मुस्तफा,रामानंद,पिंटू, मनोज पटेल,चंद्रिका रावत ,शंभू रावत, अब्बास देवान,मुल्ला देवान तथा अनिरुद्ध जायसवाल का कहना है कि रमाशंकर गुप्ता के घर से अब्बास के घर तक लगभग 200मी लंबा रोड बनवाने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा पिछले अप्रैल माह में खड़ंजे को तोड़कर गिट्टी बिछवाया गया था लेकिन जिम्मेदार गिट्टी तोड़वाकर भूल गए और आजतक उक्त रास्ते पर आरसीसी नही कराया जा सका। हालात यह है कि बरसात में मोहल्लेवासियों को सांसत झेलनी पड़ी। वर्तमान में रास्ते में घास फूस उग आए हैं ।

ग्रामीणों ने कहा कि जिम्मेदारों से कहने पर केवल दिलासा देते हैं कि अगले बजट में हो जाएगा,अभी बजट नहीं आया है।

सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त आरसीसी पूर्व के सचिव के कार्यकाल  से लंबित है मुझे अभी तक उक्त कार्य की फाइल नही मिली है,मुझे यह भी नही पता है कि उक्त कार्य की वित्तीय स्वीकृत है भी की नही।

प्रभारी बीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि उक्त आरसीसी की वित्तीय स्वीकृत मिल गयी है ,मेरे द्वारा उसका स्थलीय निरीक्षण भी किया जा चुका है दीपावली बाद उस पर काम शुरू हो जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

1 hour ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

1 hour ago

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? जानिए सर्दी-जुकाम से लेकर मौसमी एलर्जी तक के लक्षण और बचाव के उपाय

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…

2 hours ago

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

2 hours ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

2 hours ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

2 hours ago