देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में स्थित कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज पर विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए पटाखे नहीं जलाएंगे की शपथ लिएl उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वकील सिंह ने कहा कि पर्यावरण का प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण मानव जीवन के साथ हर जीव जंतु के लिए हानिकारक होता हैl हमें सभी जीव जंतु के भविष्य एवं मानव जाति के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए संकल्प लेना चाहिए कि पटाखा नहीं फोड़ेंगे। पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी हैl उक्त अवसर पर विद्यालय की छात्राएं एवं छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से सबको जागरूक कियाl विद्यालय की छात्रा फिरदौस ने कहा कि पटाखे नहीं जलाएंगे, पर्यावरण बचाएंगेl सुकन्या मल्ल ने कहा कि पटाखों को करो बंद, नहीं तो रह जाओगे दंग, पृथ्वी का देख ऐसा रंगl दीपक यादव ने कहा कि अबकी बार दीपों की दिवाली, पटाखों से होगी हानिl आशुतोष कुमार ने कहा कि मत फैलाओ अब प्रदूषण, पर्यावरण का करें संरक्षणl उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण राहुल सिंह, श्रीनिवास पांडे, लालबाबू यादव, कमलेश सिंह, दिलीप यादव ने भी शपथ लियाl
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…
शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…
भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…