वीसीपी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 15 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मऊ रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मन्सडी वीसीपी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 15 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचें पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सहित तीन थानों की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी।मिली जानकारी के अनुसार कौशिक चौहान पुत्री जगधारी चौहान 15 वर्ष रानीपुर थाना क्षेत्र के मन्सडी गांव की निवासिनी थी, वह अपने ही गांव के वीसीपी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी, रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे रानीपुर थाना क्षेत्र के मन्सडी स्थित वीसीपी इंग्लिश मीडियम स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्कूल प्रबंधक ऋषि पाल विश्वकर्मा के अनुसार रविवार सुबह लगभग 10 बजे विद्यालय खोला गया तो देखा कि वहां कमरे में एक छात्रा का शव पड़ा हुआ है, स्कूल प्रबंधक ने तुरंत इसकी जानकारी डायल 112 पर दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री तथा क्षेत्राधिकारी अजय विक्रम सिंह फॉरेंसिक टीम रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद सिंह सहित थाना सरायलखंसी एवं दक्षिण टोला की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी। मृतका तीन बहनो में दूसरी बहन थी कुल पांच भाई बहनो में तीसरी बहन थी, वही छात्रा की मौत का रहस्य बरकरार है।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

45 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

53 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

1 hour ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

2 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago