आईजेए के राष्ट्रीय सचिव हरिओम सिंह स्वराज ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम सिंह स्वराज ने भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम सिंह स्वराज ने रक्षा मंत्री का स्नेह भी प्राप्त किया। बता दें कि सोमवार 10 जुलाई को भारत सरकार के पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन भी है lइस अवसर पर उन्होंने संपूर्ण हनुमान चालीसा मंत्र की आधुनिक तरीके से बनाई गई टेक्निकल किताबें तथा भगवत गीता की किताबों को भी देखा। स्वराज ने बताया कि हम जब भी रक्षा मंत्री से मिले उन्होंने हमारी सभी बातों को प्रेम पूर्वक सुना एवं आवश्यकतानुसार सहयोग भी किया, जिसके लिए हम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं l बता दें कि हरिओम सिंह स्वराज एक वरिष्ठ पत्रकार एक समाजसेवी तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर, उसका निराकरण कराने हेतु उच्च स्तर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं केंद्रीय मंत्रियों तथा कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से मिलकर सभी समस्याओं के निदान का पूर्ण प्रयास करते हैं। हरिओम सिंह स्वराज मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं और आजमगढ़ की जनता एवं क्षेत्रवासियों का प्यार इन्हें बराबर मिलता रहता है। हरिओम स्वराज का मुख्य आवास लखनऊ में स्थित है। विलक्षण प्रतिभा के धनी एवं मृदुल स्वभाव होने के कारण, लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण कराने की क्षमता से प्रभावित होकर लोग स्वराज से जुड़ते चले जाते हैं l

rkpnews@desk

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

7 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

7 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

7 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

9 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

9 hours ago