खरीद गांव के समीप बाग में मानव का हाथ व पैर मिलने से सनसनी

हत्या कर अलग अलग स्थानों पर अंग फेंके जाने की आशंका

पोस्टमार्टम व डीएनए टेस्ट हेतु ले गई फॉरेंसिक टीम

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

स्थानीय थानान्तर्गत खरीद गांव के समीप नदी घाट की तरफ जाने वाले रास्ते के बगल में स्थित एक बाग में पालीथिन में लिपटा मानव के दो हाथ व दो पैर मिलने से आसपास के गांवों के निवासियों में सनसनी फैल गई है।
सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने अंगों व मिले अन्य सामानों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम एवं डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है साथ ही ततपरता से जांच में जुट गई है पुलिस के साथ ही आसपास के ग्रामीणों का अंदाज है कि किसी की हत्या कर अलग अलग स्थानों पर अंग फेंक दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार खरीद निवासी पूर्व प्रधान त्रिलोकी यादव के गांव के उत्तर तरफ स्थित बाग़ में एक महिला ने मानव के दो पैर व दो हाथ देखा।इस की जानकारी उक्त महिला ने त्रिलोकी यादव को दी जिस पर उन्होंने पुलिस को इस सम्बन्ध में खबर कर दिया।खबर पा कर मौके पर एडिशनल एस पी अनिल कुमार झा,सी ओ सिकन्दरपुर गौरव कुमार शर्मा सहित कई थानों की पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम पहुंच जांच में जुट गई है।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी सिकन्दरपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि खरीद गांव के त्रिलोकी यादव के बगीचे में पॉलिथीन में दो हाथ व दो पैर पत्ते से ढके हुए मिले अंग एवं पॉलीथिन में कहीं भी ब्लड नहीं लगा हुआ है बताया कि अंग को पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है इसके बाद ही कुछ पता चल सकेगा कि यह अंग पुरुष का है या महिला का। बताया कि वैसे अनुमान है कि अंग पुरुष का ही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

22 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

23 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

23 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

23 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 day ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

1 day ago