मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

जी एम एकेडमी में मनाया गया मातृ दिवस

हम मां के ऋण से कभी नहीं हो पाते उऋण- मोहन द्विवेदी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन तत्पश्चात् अनन्या, अनुराधा एवं वैदेही द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया गया। कार्यक्रम के क्रम में कृष्णा, आयुष, राजवीर, अयान, नितिन, आकिब, विक्रम, कृष्णा, आदर्श, श्रेयांशी, आराध्या, सान्वी, संतोषी प्रियांशी, आर्या, अदिती, पूर्वी एवं श्रेयांशी द्वारा मां पर बहुत ही आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया तो शिवांश, शिवांग, कुमुद, प्रियांशी तथा शिवांश सिंह के कविता को भी वाहवाही मिली।

चौथी कक्षा की स्तुति द्वारा देश में हो रहे युद्ध के बीच नागरिकों की जिम्मेदारी को बताया गया। प्रधानाचार्य श्री द्विवेदी ने सभी बच्चों को माता-पिता और राष्ट्र के प्रति अनन्य प्रेम की भावना को बढ़ाने के साथ साथ इनकी सेवा तन मन धन से करने की सलाह देते हुए कहा कि मां के ऋण से हम कभी उऋण हो ही नहीं सकते परंतु उनकी सेवा पूर्ण मनोयोग से कर सकते हैं, उनके सपनों को पूरा करने इससे में यथासंभव प्रयास करें, जिससे उनको खुशी मिले।
कार्यक्रम को श्वेता राज, शिवांगी, नम्रता, सरस्वती, अनामिका, रेनू, भारती, सरिता, मधु, अनुष्का, अंशु, अलका आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

9 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

11 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

11 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago