दोहरे हत्याकांड से सनसनी: आपत्तिजनक हालत में मिले मां और प्रेमी का बेटे ने गला घोंटकर किया कत्ल

सिरसा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। हरियाणा के सिरसा जिले के गांव सिकंदरपुर थेहड़ में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अवैध संबंधों से परेशान एक बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद पिकअप में दोनों शव लादकर थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी दी।

मां और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख भड़का बेटा

पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय अंगूरी लंबे समय से पड़ोसी लेखराज के साथ अवैध संबंधों में थी। परिवार द्वारा कई बार समझाने के बावजूद दोनों संबंध नहीं तोड़े। गुरुवार रात जब लेखराज अंगूरी से मिलने उसके घर आया, तो बेटे राजकुमार ने उन्हें कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे वह तैश में आ गया और पत्नी सुनीता के साथ मिलकर दोनों का गला घोंटकर कत्ल कर दिया।

शव पिकअप में डालकर थाने पहुंचा आरोपी

शुक्रवार सुबह आरोपी राजकुमार दोनों के शव पिकअप में डालकर सदर थाना सिरसा पहुंचा। पुलिसकर्मियों को उसने बताया कि उसने अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या की है। पुलिस ने तुरंत राजकुमार को हिरासत में लिया और जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि इस वारदात में उसकी पत्नी सुनीता भी शामिल थी। मृतक लेखराज के पिता जयराम के बयान पर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

मृतकों और आरोपियों का पारिवारिक हाल

राजकुमार पिकअप चालक है और तीन बच्चों का पिता है—7 वर्ष की बेटी, 5 वर्ष का बेटा और 1.5 वर्ष का सबसे छोटा बेटा।

मृतक लेखराज मजदूरी करता था। उसकी पत्नी दिव्यांग है, जबकि बेटी और 15 वर्षीय बेटा गांव में ही रहते हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।

नानी का चौंकाने वाला बयान: “राजकुमार ने सही किया”

मृतका अंगूरी की मां सुगरी बाई ने हैरान करने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के गैरकानूनी संबंधों ने पूरा परिवार बर्बाद कर दिया था। कई बार समझाने और पंचायतों के बावजूद वह नहीं मानी।
उन्होंने कहा,
“राजकुमार ने जो किया, सही किया। मुझे बेटी की मौत का कोई गम नहीं।”
हालांकि उन्होंने यह चिंता भी जताई कि अब राजकुमार और उसकी पत्नी जेल चले जाएंगे तो उनके तीन छोटे बच्चों की देखभाल कौन करेगा।

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। प्राथमिक जांच में घटना अवैध संबंधों के विवाद से जुड़ी प्रतीत हो रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ जारी है।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

9 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

10 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

10 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

10 hours ago