वरिष्ठ चिकित्सक, अवधी कवि व वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार हुए सम्मानित

आदर्श समाज सेवा समिति ने प्रशस्ति देकर किया सभी को सम्मानित

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) जनपद में चिकित्सा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली तीन विभूतियों को आदर्श समाज सेवा समिति की ओर से उनके बेहतर सामाजिक कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आदर्श समाज सेवा समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष मिश्रा ने कहा कि बहराइच की तीन विभूतियों को सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। नेपाल सीमा से सटे बाबागंज कस्बे में स्थित आदर्श समाज सेवा समिति कार्यालय/न्यू मीडिया हाउस पर देर शाम को जिले के वरिष्ठ चिकित्सक और बुद्धा हॉस्पिटल स्टेशन रोड के संचालक डा. राकेश चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार व अवधी कवि अतुल अवस्थी “अतुल” और जानेमाने समाजसेवी व पत्रकार हरीश रस्तोगी के पहुँचने पर समिति के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राकेश चौधरी ने कहा कि आदर्श समाज सेवा समिति सीमावर्ती क्षेत्र में क्षेत्र व जिले के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रही है। डॉ चौधरी ने कहा कि अखबारों में आदर्श समाज सेवा समिति के बारे में पढ़ता रहता था आज सदस्यों से रूबरू होने का मौका मिला है। कवि अतुल अवस्थी अतुल और समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार हरीश रस्तोगी ने भी आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। इस मौके पर सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आदर्श समाज सेवा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा, समिति वरिष्ठ सदस्य व पत्रकार कौशलेन्द्र पाण्डेय, समिति कोषाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राकेश चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी/पत्रकार हरीश रस्तोगी और वरिष्ठ पत्रकार/अवधी कवि अतुल अवस्थी “अतुल” को समिति कार्यालय पर चिकित्सा, पत्रकारिता, समाज सेवा और साहित्य किस क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों के साथ जिले के वरिष्ठ व्यवसाई रुपेश जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी नागेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

1 hour ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

3 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

3 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

4 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

5 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

6 hours ago