सभागार में समस्त थानों के पैरोकारों व कोर्ट मोहर्रिर के साथ गोष्ठी

दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार में जनपद के समस्त थानों के पैरोकारों व कोर्ट मोहर्रिर, मॉनीटरिंग सेल तथा माफिया सेल के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा समस्त पैरोकारों व कोर्ट मोहर्रिर को समय से न्यायालय पहुंचकर न्यायालय के आदेशों-निर्देशों का अनुपालन कराने व चुनाव से सम्बन्धित विचाराधीन मुकदमों व अन्य मुकदमों में समय से गवाहों के लिए सम्मन/वारण्ट भेजने और तामीलाशुदा सम्मन/वारण्ट को न्यायालय में समय से प्रस्तुत करने, महत्वपूर्ण मुकदमों जैसे- हत्या, पॉक्सो एक्ट या महिला सम्बन्धित मुकदमों, गोकशी, गोतस्करी, गैंगस्टर, मादक पदार्थों की तस्करी आदि मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर गवाहों को पेश करने व अधिक से अधिक मुकदमों में अभियुक्तों को सजा दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। फर्जी जमानतदारों को चिन्हित करने हेतु भी निर्देशित किया गया साथ ही मॉनिटरिंग सेल में पोर्टल पर फीड उन मुकदमों जिनमें आरोप पत्र लग चुका है, अति शीघ्र न्यायालय में दाखिल करने हेतु एवं पोर्टल पर फीड करे। जिन मुकदमों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल है उनमें अतिशीघ्र आरोप तय करने हेतु एवं जिन मामलों में ट्रायल चल रहा है उनमें गवाही अति शीघ्र पूर्ण करा कर सजा कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

3 hours ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

3 hours ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

3 hours ago