अपराध पर लगाम लगाने में आपरेशन त्रिनेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण- एसएचओ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) सरकार ने प्रदेश में आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए आपरेशन त्रिनेत्र की शुरूआत की है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने में कामयाब हो रही है। रकबा दुलमापट्टी में बारह स्थानों पर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे इस कड़ी में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके लिए ग्राम प्रधान हैदर अली बधाई के पात्र हैं।
यह बातें दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी के पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे व मानीटर के उद्घाटन के दौरान सेवरही के थानाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय ने कही। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं को रोकने सहित घटनाओं के राजफाश में पुलिस को इससे बड़ी मदद मिल रही है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों तक पहुंचने व उनकी पहचान करने में भी पुलिस को आसानी होती है। ग्राम प्रधान हैदर अली ने कहा कि गांव के टोला रकबा, अंसारी टोला, तमकुहीरोड पडरौना मार्ग पर दुलमापट्टी चौराहा पर, पंचायत भवन के सामने, पघतिया टोला, बलुही, रामसगरा, दुलमापट्टी खास में तिवारीपट्टी क्रासिंग आदि एक दर्जन जगहों पर इंवर्टर से जुड़े कुल 48 कैमरे लगाए गए हैं। लोकार्पण के उपरांत एसएचओ दिग्विजय नारायण राय व एसएसआई राजेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरानअशरफ अंसारी, अजमल अंसारी, कासिम अंसारी, मीरहसन शेख, जलील शेख, खलील, ग्यासु अंसारी, राजदेव कुशवाहा, अनवर मास्टर, अशोक गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, लाल मोहम्मद, हफीज अंसारी, आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

15 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

15 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

16 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

16 hours ago

लूट की कहानी निकली फिल्मी

सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…

16 hours ago

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिली नई पहचान, लाभार्थी हुए सम्मानित

योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…

16 hours ago