अभिव्यक्ति की आजादी पर बढ़ते संकट विषयक पर संगोष्ठी आयोजित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र स्थित अनंत पीठ आश्रम के परिसर में राघव वाणी साप्ताहिक समाचार पत्र के 10 वें स्थापना दिवस के अवसर पर “अभिव्यक्ति की आजादी पर बढ़ते संकट” विषयक भव्य विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एडवोकेट अद्वैत मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया को अभिव्यक्ति की आजादी है। श्री मिश्र ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता करना चाहिए पीत पत्रकारिता से बचना चाहिए। पत्रकार अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करे।
अनंत पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज के दौर की पत्रकारिता और आजादी के आंदोलन के समय की पत्रकारिता में काफी परिवर्तन हुआ है। कहीं ना कहीं पत्रकारिता अपने उद्देश्य से भटक गई है। इसके लिए आवश्यक है कि पत्रकार निष्पक्ष होकर समाचारों का संकलन करें। पत्रकार समाज के आईना होते हैं समाचार पत्रों में छपी खबरों पर आम जनता का भरोसा होता है।

उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता कुछ पूंजीपतियों से संचालित हो रही है। जिसके कारण व्यवसायिकता के दौर में पत्रकारिता अपने मुख्य उद्देश्य से भटकाव की तरफ बढ़ चली है।
संगोष्ठी को प्रमुख रूप से डॉक्टर ओपी शुक्ला, अंकित सेवा संस्थान की सावित्री राय ,श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक, विपुल तिवारी, रमेश तिवारी अनजान, महातम पाण्डेय,एडवोकेट राजेश त्रिपाठी, रामविलास प्रजापति, प्रदीप चौरसिया ,डॉक्टर आदित्य नारायण गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी, मंगल मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया ।

इस अवसर पर अग्मेश शुक्ला ,ओंकार सिंह, बंधन प्रसाद, गजानंद मौर्य ,भगवान उपाध्याय, रामनिवास उपाध्याय, रंजना तिवारी, जनार्दन पाण्डेय,अरुण मिश्रा, विजय सिंह रिंकू , प्रदीप चौरसिया, पवन पाण्डेय,समाजसेवी रामकिशोर चौहान, दयालु, सुनील यादव, विजय उपाध्याय, स्थानीय थाने के उप निरीक्षक सुभाष यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल पूनम यादव ,एवं रेशु ,मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।स्वागत गीत प्रदीप शुक्ला ने प्रस्तुत किया। मंगलाचरण उप संपादक विनय मिश्र ने किया। कार्यक्रम मर आये अतिथियों को सम्पादक सत्य प्रकाश पाण्डेय ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। राघव वाणी समाचार पत्र के दसवें स्थापना दिवस पर आगंतुक अतिथियों के प्रति विनय मिश्र ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उदय प्रताप सिंह ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

4 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

5 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

5 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

5 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

5 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

5 hours ago