दहेज प्रतिषेध दिवस पर विचार संगोष्ठी का किया गया आयोजन

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में वन स्टॉप सेंटर कार्यालय जनपद महराजगंज में दहेज प्रतिषेध दिवस के उपलक्ष्य में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार संगोष्ठी में दहेज़ प्रतिषेध एडवाइजरी बोर्ड सदस्य यशवंत कुमार एवं सत्य प्रकाश तिवारी, महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा, जिला समन्वयक संजा देवी, नैना पटेल प्रभारी सेंटर मैनेजर, प्रियंका सिंह परामर्शदाता, शिखा त्रिपाठी केस वर्कर, शालिनी गुप्ता स्टाफ नर्स, वीणा त्रिपाठी डी.सी.पी.यू. एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा दहेज प्रथा पर अपने अपने विचार रखे। इसी क्रम में महिलाओं को दहेज एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया तथा भविष्य में दहेज न लेने और न देने हेतु शपथ दिलायी गई । समस्त विभागीय योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया गया एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि के आवेदन प्रक्रिया को बताते हुए अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु जागरूक किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल में बड़ी कार्रवाई: पूर्व प्रधानमंत्री देउबा, ओली और प्रचंड की संपत्तियों की जांच शुरू, संपत्ति शुद्धीकरण विभाग की जांच तेज

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नेपाल में संपत्ति शुद्धीकरण अनुसंधान विभाग (Department of Money Laundering…

2 hours ago

डीआरडीओ के कर्नल की कॉल रिकॉर्ड लीक, सूबेदार पर जासूसी और हत्या की साजिश का आरोप; राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल

रायपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल…

2 hours ago

दिल्ली के बाजारों में ऑफर्स की बहार, जीएसटी दर घटने से खरीदारी में जबरदस्त उछाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार सुबह से ही…

2 hours ago

गुरु सांदीपनि आश्रम में श्रीकृष्ण-बलराम ने ग्रहण किए विद्या संस्कार

संत पचौरी जी महाराज ने सुनाई श्रीकृष्ण-रुक्मिणी परिणय और सुदामा चरित्र की भावविभोर कर देने…

2 hours ago

फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई: दो अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त

भदोही (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भदोही…

2 hours ago

क्यों लखनऊ से रवाना हुई ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप यूपी के लिए बनी ऐतिहासिक उपलब्धि

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत की रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा…

3 hours ago