Friday, February 13, 2026
HomeNewsbeatडॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर तहसील सभागार में गोष्ठी का...

डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर तहसील सभागार में गोष्ठी का आयोजन

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन तहसील सभागार उतरौला में किया गया।गोष्ठी में डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी सन्तोष कुमार ओझा ने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने वंचित शोषित समाज की आवाज उठाई और उन्हें उनका हक भी दिलाया।भारतीय इतिहास में अपने विचारों के चलते पुरोधा के रूप में जाने जाते है।नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्य ने डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन को अपनाने की जररूत है उनके बताए गए मार्ग पर चलने की जररूत है।इस अवसर पर बृजेश कुमार,कुलदीप गुप्त,रामदेव,नौरंग सिंह बाबूराम ,रविकुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments