बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अब्दुल्ला गंज रेंज के तत्वावधान में पौधशाला,वृक्षारोपण और वन से संबन्धित गोष्ठी का आयोजन किया गया। पास के इटहवा, रामदीन गांव,निम्निहारा, आदि गांवों के ग्रामीणों, महिलाओ और बच्चों को मानव वन्यजीव संघर्ष, पौधशाला प्रबन्धन, छपान कार्य आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्ला पंकज कुमार साहू ने बताया कि वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है और रोपण किये गये पौधों की देखभाल करना भी अत्यंत जरूरी है।उप क्षेत्रीय वनाधिकारी शम्भू नाथ यादव ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण पर नियंत्रित के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है वहीं इस गोष्ठी में वन दरोगा सुरेश पासवान, मनोज सिंह,वन रक्षक मनोज तिवारी, सुरेश वर्मा, राजेश डाकिया, आदि मौजूद रहे।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…