बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि कि आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं आयुर्वेद का अमृत काल कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 अक्टूबर 2022 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहराइच में ‘‘मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता’’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कक्षा 09 से कक्षा 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र को भाषण हेतु 05 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रत्ययेक विद्यालय से मात्र 01 छात्र/छात्रा को प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जायेगा।
डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि जनपद स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम प्रथान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रू. 5,100=00, द्वितीय स्थन के लिए रू. 2,100=00, तृतीय के लिए रू. 1,100=00 तथा 02 प्रतिभागियों को 501-501 रूपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। डीएम डॉ. चन्द्र ने शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिया है कि भाषण प्रतियोगिता में 01 छात्र-छात्रा की उपस्थिति सुनिश्चित करायें।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…