स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विचार-गोष्ठी


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर देवरिया के सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जी की जयंती) पर एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
सलेमपुर स्धित लब्धप्रतिष्ठित संस्था सेंट जेवियर्स स्कूल के सभागार में छात्रों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 160 वीं जयंती पर एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया ।12वीं के छात्र आदर्श तिवारी और उसके अन्य सहपाठियों द्वारा नवभारत के अग्रदूत, भारतीय संस्कृति के अधुनातन प्रसारक युवा चेतना के प्रखर पथ-प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर एक विचार-गोष्ठी आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य वी के शुक्ल के कर-कमलों से माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । तत्पश्चात हिंदी प्रवक्ता गोपाल जी त्रिपाठी, ब्रजेश उपाध्याय व आशुतोष तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई । उक्त विचार गोष्ठी में ब्रजेश उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप जीवन सिद्धि प्राप्त करने की बात कही । हिंदी के प्रवक्ता गोपाल जी त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन की अन्यान्य घटनाओं के आलोक में पारस्परिक भाईचारा एवं भाई बहन के आदर्श सम्बंध स्थापित करने, एवं उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए सामाजिक वातावरण को संस्कारित बनाने की प्ररेणा दी । विचार गोष्ठी की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए छात्र प्रमुख आदर्श तिवारी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन वृत्त का वर्णन किया ।अंत में राष्ट्रगीत वन्देमातरम सामूहिक गान से सभा का समापन हुआ।उक्त कार्यक्रम में शिक्षक मुकुन्द तिवारी, आशुतोष तिवारी, सहित सैकड़ों छात्रों ने सहभागिता की ।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

52 minutes ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

2 hours ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

2 hours ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

2 hours ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

11 hours ago