खिचड़ी मेला सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए अधिकारियों के साथ एडीजी जोन ने की ब्रीफिंग

चप्पे-चप्पे पर फोर्स, CCTV कैमरे से हो रही निगरानी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खिचड़ी मेला में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए एडीजी जोन ने पुलिस लाइन में, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये, पूरे मेला परिसर में लगाए गए पुलिस जवानों की निगरानी के लिए जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, उनके देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी अपनी ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रहेंगे। गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले के दौरान सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में आने व जाने वाले रास्तों के साथ ही 33 जगहों पर सीसी कैमरे लगे हैं, और 1425 सिपाहियों के अलावा एटीएस कमांडो व पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। मंदिर में एक अस्थायी थाना और सात पुलिस चौकियां बनाई गई हैं, पार्किंग के लिए 10 स्थान निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर को चार सुपर जोन व 10 जोन व 25 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा-व्यवस्था को परखने के लिए आज रिहर्सल होगा।
मेला परिसर में अस्थायी थाना व सात चौकियां स्थापित कर प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। परिसर में सात वाच टावर एवं लाइट की व्यवस्था होगी, जबकि मुख्य गेट के सामने पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर, पुलिस सुरक्षा चौकी के बगल में पीसीओ के ऊपर, उत्तरी गेट पर सवेरा मिष्ठान के ऊपर, साधना भवन के ऊपर, विष्णु मंदिर के समीप, पुराना काली मंदिर के समीप और मेला परिक्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में वाच टावर एवं लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
आने- जाने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी सीसी कैमरों की मॉनिटरिंग होती रहेगी। मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। भीम सरोवर में एसडीआरएफ के साथ फ्लड पीएसी तैनात है।खिचड़ी मेला सुरक्षा में लगी फोर्स पीएसी : 3 कंपनी एटीएस : 01 टीम (28 कमांडो) एएसपी : 06 फायर टेंडर : 04 सीओ : 20 निरीक्षक : 75 उप निरीक्षक : 400 महिला उपनिरीक्षक : 24 सिपाही : 1427 महिला सिपाही : 450 यातायात पुलिस : 385 इन स्थानों पर खुली पुलिस चौकियां दक्षिणी गेट पर गांधी आश्रम के पास उत्तरी गेट पर ओंकार मेडिकल स्टोर के पास वीआईपी गेट पर यात्री निवास के पास, मेला क्षेत्र में झूलों एवं खेल-तमाशों के बीच दशहरी बाग तिराहे के पास कौड़ियहवा तिराहा के पास जेपी अस्तपाल के सामने रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

1 hour ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

1 hour ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

1 hour ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

2 hours ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

5 hours ago