मंदिर प्रांगण में जेठ के पहले बड़े
मंगल का भंडारा हो रहा था,
पंक्ति बद्ध होकर स्त्री, पुरुष,
बच्चे, बुजुर्ग आते जा रहे थे।

पूड़ी, सब्ज़ी, हलुआ पत्ते के दोनो
में श्रद्धा पूर्वक लेते जा रहे थे,
कई लोग दो दो बार भी आते
और प्रसाद लेकर जा रहे थे।

भंडारा समिति का कहना था कि
किसी को भी मना नहीं करना,
कितनी बार कोई लाइन में आए,
उसको प्रसाद ज़रूर देते जाना।

बहुत ही व्यवस्थित रूप से भंडारा
शान्ति पूर्वक चल रहा था,
अलग अलग श्रद्धालु स्त्रियों, पुरुषों
सब की लाइन आगे बढ़ रही थी।

एक सात आठ साल का गरीब बच्चा
अपनी छोटी बहन के साथ में आया,
और लाइन में बारी आने पर दोनो के
लिए केवल एक ही प्रसाद लिया।

बाँटने वालों ने छोटी बच्ची के लिए
अलग से और प्रसाद देना चाहा,
लड़के ने इस पर कहा कि अंकल
हम दोनो एक ही में खा लेंगे।

इस बात पर आश्चर्य चकित होकर
प्रसाद बाँटने वाले सज्जन बोले,
सभी तो अलग अलग ही प्रसाद ले
रहें हैं और कई कई बार ले रहे हैं।

तुम भी दोनो अपने अपने लिये
अलग अलग क्यों नही लेते ?
छोटे से लड़के ने बड़ा ही भावुक
उत्तर देते हुए यह कहा अंकल।

कि हम दोनो के लिए इसी एक
प्रसाद में ही पूरा हो जायेगा,
व्यर्थ में बहन के लिए दूसरा
प्रसाद अलग से क्यों लेना।

बहुत लोग लाइन में लगे हुये हैं यदि
ख़त्म हो जाएगा सारा प्रसाद तो
बाद में आने वाले लाइन में लगे
हुए लोगों को कैसे मिल पायगा ?

कितना मौलिक व भावना पूर्ण
सोचना था एक बालक का !
काश संसार के सब लोग यदि ऐसे
ही सोचते ऐसे ही उदाहरण दे पाते।

तो समाज से देश से, ‘आदित्य’
यह स्वार्थीपन समाप्त हो जाता,
ईश्वर की रची इस दुनिया में सच्चा
समाजवाद और राम राज्य आता।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

3 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

12 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

12 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago