April 19, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

भानू प्रताप सिंह राजावत का विश्व हिंदू महासंघ भारत गौरक्षा प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर चयन

कन्नौज (राष्ट्र की परम्परा)। गुरु गोरखनाथ असीम कृपा से उत्तर प्रदेश के ग्राम नगला चौधरी जिला कन्नौज के रहने वाले भानू प्रताप सिंह राजावत को विश्व हिंदू महासंघ भारत गौरक्षा प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। विश्व हिंदू महासंघ भारत गौरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह राजावत जन – जन तक पहुंचाते हुये विश्व हिंदू महासंघ भारत संगठन एवं गौरक्षा प्रकोष्ठ को और अधिक बल गतिशीलता प्रदान करेंगे। विश्व हिन्दू महासंघ भारत गौरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह राजावत ने कहा कि जो मुझे दायित्व सौंपा गया है उसे पूर्ण निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने का विश्वास दिलाया हिंदुत्व व विकास के मिशन पर कार्य करेंगे। विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगी राजकुमार नाथ चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ डॉ सुरेशचन्द्र दक्ष का आभार व्यक्त किया और विश्व हिंदू महासंघ भारत संगठन एवं गौरक्षा प्रकोष्ठ की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। विश्व हिंदू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना सिंह अधिवक्ता,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मातृशक्ति प्रकोष्ठ,डॉ गीता रानी, राष्ट्रीय मंत्री,मातृशक्ति प्रकोष्ठ,विनोद जैन,राष्ट्रीय सह सचिव मातृशक्ति प्रकोष्ठ,सुनीता मेहता राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ वी.पी.सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय अध्यक्ष,किसान मोर्चा प्रकोष्ठ,पंडित सुनील शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली,मातृशक्ति प्रकोष्ठ पिंकी सिंह,ने विश्व हिंदू महासंघ भारत गौरक्षा प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने पर भानू प्रताप सिंह राजावत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।