कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)आवासीय क्रीड़ा छात्रावास (स्पोर्ट्स हास्टल) हेतु चयन प्रक्रिया के अंतर्गत गत 20 मार्च को गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में, आयोजित मंडलीय ट्रायल में सफल छः बालिकाएं शनिवार व रविवार को आयोजित राज्यस्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग के लिए टीम लीडर के नेतृत्व में रीजनल स्टेडियम अयोध्या के लिए रवाना हुईं।शुक्रवार को टीम लीडर व कोच श्रेया सिंह के नेतृत्व में कुशीनगर की सरिता निषाद, गुड़िया यादव, देवरिया की शालिनी यादव व गोरखपुर जनपद की संजना, निधि व रिमझिम की टीम, अयोध्या के लिए रवाना हुई। कोच श्रेया सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सायं रिपोर्टिंग व प्रतिभागियों का फार्म भरा जाएगा और शनिवार को चिकित्सीय परीक्षण होगा, इसके बाद रविवार को शटल रन, मेडसिन बाल थ्रो, ब्राड जंप, 100 मीटर व 800 मीटर दौड़ व स्किल टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रतिभा परखी जाएगी। सफल प्रतिभागी राज्यस्तरीय शिविर में प्रतिभाग करेंगे। कोच अशोक शाही, रेलवे कोच जवाहर प्रसाद, कोच कुंदन मणि त्रिपाठी, राकेश कुमार, वीरेंद्र निषाद आदि ने शुभकामना दी।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…
Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…
1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…
✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…