आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में पंकज गौतम के मकान पर 23 मार्च को पूरे आन बान शान के साथ, सरदार भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया।
इस मौके पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था जिसमें जिले के कोने-कोने से कवियों ने आकर कविताये पढ़ी और श्रोताओं को खूब लुभाया।
सर्वप्रथम आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव लेखक पत्रकार साहित्यकार तथा कवि संजय पाण्डेय ने अपने कविताओं से लोगों को भावविभोर कर दिया इसी कड़ी में पंकज गौतम, अक्षय वर्मा, दलसिंगार यादव,सुभाष विश्वकर्मा ,बालेदीन बेसहारा, अभिराज भारती, राहुल उर्फ झब्बर, विमल शंकर विमल आदि कवियों ने अपनी कविता प्रस्तुत किया।
कवि सम्मेलन का संचालन सत्यम प्रजापति आजमगढ़ और अध्यक्षता गंगा यादव बेनकाब ने किया, कार्यक्रम के आयोजक हैदराबाद निवासी वयोवृद्ध पत्रकार नर्वदेश्वर मिश्र ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इसी दौरान न्यूज़ 9 भारत की टीम विनीता कुमारी रुचि और संध्या कुमारी कवि सम्मेलन में उपस्थित रही।
लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…
भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…
वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…
अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…