तन्नु वर्मा का तृतीय एशियन यूथ गेम्स बहरीन के लिये भारतीय टीम में चयन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट स्टेडियम के प्रशिक्षण शिविर में विगत आठ वर्ष से गिरीश सिंह ताइक्वान्डो प्रशिक्षक से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही तन्नु वर्मा ने तृतीय एशियन यूथ गेम्स बहरीन में 22 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिये नासिक महराष्ट्र डिविजनल स्पोर्टस काम्लेक्स में 09 से 11 जून 2025 तक आयोजित ओपेन सलेक्शन ट्रायल में जूनियर अण्डर 63 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुये अपने पहले मैच में महराष्ट्र की पुर्विका को 14-2 और 10-1 से, हरियाणा की नेहा को 9-1 और 8-0 से, सेमीफाइनल में यू0पी0 की भूमिका को नाक आउट करके फाइनल में लखनऊ की खुशी को 14-4 और 7-2 से पराजित करके भारतीय ताइक्वान्डो टीम के लिये चयनित हुयी। उदयभान वर्मा और रीना वर्मा की सबसे छोटी बेटी केन्द्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर में बारहवीं की छात्रा है जो 2017 से अभी तक 10 नेशनल खेल चुकी हैं जिसमें एक गोल्ड मेडल तथा दो कास्य पदक प्राप्त कर चुकी है। इनकी बड़ी बहन तुर्षिका वर्मा ने भी गत वर्ष खेलो इण्डिया ताइक्वान्डो लींग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था तन्नु के इस सफलता पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने खुशी जताई और कहा कि जनपद देवरिया की इस होनहार खिलाडी ने राष्ट्र स्तर पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है इनके उच्च स्तरीय प्रशिक्षण हेतु आवश्यक सुविधाये स्टेडियम में प्रदान की जायेगी। जिला ताइक्वान्डो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया ने कहा कि तन्नु वर्मा बहरीन में होने वाली प्रतियोगिता में भारत की तरफ से मेडल लेकर आयेगी, ऐसा भरोसा है। प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि तन्नु वर्मा और उसकी बड़ी बहन तुर्षिका वर्मा दोनो बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।

खेल निदेशालय द्वारा प्राप्त अत्याधुनिक सेंसर सेट से इनके प्रशिक्षण में निखार आया है। अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक की अभिलाशा है जो पूरी होती नजर आ रही है। इनके प्रशिक्षण पर और ध्यान दिया जायेगा। इनके इस प्रदर्शन पर स्टेडियम के खिलाडियो ने मिठाई बाटकर खुशी जताई। इनकी सफलता पर प्रशिक्षक अवधेश यादव, लालू सिंह यादव, शकील अहमद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विजय कुमार पाल, अशोक सिंह,विकास मिश्रा, पूजा सिंह, शालिनी शर्मा, रामजनम यादव, आशीष सिन्हा मिथुन प्रजापति, अभिषेक सिंह ,अंकित चैहान, विशाल कुमार राहुल कुमार, दिनेश कुशवाहा, हर्ष यादव, प्रियका कुमारी आदि लोगो ने हार्दिक बधाई दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

37 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

44 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

52 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

1 hour ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

9 hours ago