जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, चार लोग गंभीर रूप से घायल

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चेरो टोला भेड़िया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन को सिर में गंभीर चोटें आईं जबकि एक युवती का हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में कराया गया, जहां से कुछ की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी बीरबल यादव पुत्र बंका यादव ने कुछ समय पहले आराजी संख्या 356/0.134 का एक चौथाई हिस्सा बैनामा के जरिए खरीदा था। उक्त भूमि पर दूसरे पक्ष ने इसे पुश्तैनी जमीन बताते हुए कब्जा कर लिया है। इसको लेकर पहले भी कई बार राजस्व विभाग द्वारा समझौता कराने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। घटना से एक घंटे पहले ही पुलिस ने जबरन कब्जा करने के आरोप में एक पक्ष के सदस्य को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान किया था। इसी दौरान गांव में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य दूसरे पक्ष से उलझ पड़े और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घायलों में एक पक्ष से बीरबल यादव व मंटू उर्फ आशुतोष यादव (दोनों पुत्र बंका यादव) तथा दूसरे पक्ष से रामपत यादव व द्रौपदी यादव (पुत्री बनारसी यादव) शामिल हैं। पुलिस की मौजूदगी में सभी घायलों का प्राथमिक इलाज सलेमपुर सीएचसी में कराया गया। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेला, 25 मरीजों की हुई जांच

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया…

3 hours ago

भाटपाररानी में 1477 लीटर अवैध शराब नष्ट, 115 मुकदमों से था संबंध

ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…

5 hours ago

प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर सम्मान समारोह आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…

5 hours ago

बेलौना मोड़ पर धरने पर बैठे ग्रामीण, जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…

6 hours ago

घोषणाओं की गूंज में दब न जाएं जनता के सवाल

मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…

6 hours ago

पदयात्राओं से घर-घर पहुंचेगी भाजपा, एसआईआर पर लोगों को करेगी जागरूक

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…

6 hours ago