दिल्ली प्रीमियर लीग में छाया सहवाग जूनियर, बल्लेबाजी ने दिलाई पिता की याद

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के मुकाबले में दर्शकों को वीरेंद्र सहवाग की झलक देखने को मिली, जब उनके बेटे आर्यवीर सहवाग ने बल्ले से आक्रामक अंदाज में रन बरसाए। महज़ 18 साल के आर्यवीर ने अपनी छोटी पारी से ही सभी का ध्यान खींच लिया और यह संकेत दिया कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य में एक नया सितारा मिल सकता है।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने आर्यवीर को आठ लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। उम्मीदों पर खरे उतरते हुए उन्होंने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। खास बात यह रही कि भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके तेज़ गेंदबाज नवदीप सैनी के खिलाफ भी आर्यवीर बिना दबाव के खेले और बेखौफ चौके जड़े।

पांचवें ओवर में जब रौनक वघेला गेंदबाजी करने आए, तो आर्यवीर ने लगातार दो चौके जड़कर स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। हालांकि, वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए और 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। स्कोर बड़ा न रहा, लेकिन उनके आत्मविश्वास भरे शॉट्स ने दर्शकों को एक बार फिर सहवाग युग की याद दिला दी।

मैदान के बाहर भी आर्यवीर का अंदाज उतना ही बेबाक है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में शुभमन गिल को मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताते हुए उन्हें धोनी और रोहित शर्मा से बेहतर ठहराया था। वहीं, बल्लेबाजी के मामले में उन्होंने साफ कहा कि विराट कोहली गिल से आगे हैं।

स्पष्ट है कि आर्यवीर न सिर्फ खेल में बल्कि अपने विचारों में भी पिता वीरेंद्र सहवाग से प्रेरित हैं। सहवाग जहां बल्ले से विरोधियों के होश उड़ाते थे, वहीं बयानबाजी में भी उनकी बेबाकी मशहूर थी। अब वही झलक उनके बेटे में देखने को मिल रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

28 अक्टूबर का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसके रिश्तों में आएगी मिठास?

आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…

2 minutes ago

शादी तय हो गई? तो मंगेतर से ये 6 बातें जरूर पूछें, बाद में पछताने से बेहतर है पहले समझदारी!

शादी से पहले सिर्फ प्यार नहीं, इन 6 मुद्दों पर सहमति भी है जरूरी लेखक:…

7 hours ago

नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर: 62 मौतें, 52 घायल; लापता लोगों की तलाश जारी

✍️ नाइजीरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बंदूकधारियों ने…

8 hours ago