(पंडित प्रमोद कुमार मिश्र)
आज का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है। कहीं धन लाभ और मान-सम्मान बढ़ेगा, तो कहीं स्वास्थ्य व खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
♈ मेष राशि (Aries) आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
👉 मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी
♉ वृषभ राशि (Taurus) यह समय आपके लिए भाग्योदय लेकर आया है। मनोनुकूल परिस्थितियों से प्रसन्नता बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
👉 धन-समृद्धि हेतु भगवान कुबेर की आराधना लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला
♊ मिथुन राशि (Gemini) भागदौड़ से राहत मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं।
👉 हनुमान चालीसा का पाठ विशेष लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: हरा
♋ कर्क राशि (Cancer) घर में मांगलिक अवसर के योग हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर ही धन व्यय करें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
♍ कन्या राशि (Virgo) आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला
♌ सिंह राशि (Leo) समस्याओं में कमी आएगी। आय स्थिर बनी रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल
♎ तुला राशि (Libra) अच्छी खबर मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी।
👉 मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio) समय श्रेष्ठ रहेगा। अचानक रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नारंगी
♐ धनु राशि (Sagittarius) संघर्ष का दौर समाप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन किसी भी प्रकार का लेन-देन सावधानीपूर्वक करें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला
♑ मकर राशि (Capricorn) अनावश्यक खर्च से मन अशांत रह सकता है। घर में शुभ अवसर के योग हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला
♒ कुम्भ राशि (Aquarius) आपके लिए समय बेहद शुभ है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।
👉 हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
♓ मीन राशि (Pisces) अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन चोट-चपेट से बचकर रहें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी
पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…
लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…
फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…
सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…
आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…
https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…