भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, ऑपरेशन सिंदूर के तहत सघन जांच अभियान तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और हाल ही में हुए आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। महराजगंज जनपद की सीमाओं पर भारतीय सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस के संयुक्त दलों द्वारा सघन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती थाना क्षेत्र सोनौली, नौतनवां, परसा मलिक, ठूठीबारी और बरगदवां में विशेष चौकसी बरती जा रही है। सभी अंतर्राष्ट्रीय चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों, व्यक्तियों और उनके सामानों की गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसबी की 22वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत संयुक्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य सीमापार से होने वाली किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों जैसे तस्करी, घुसपैठ और आतंकवादी गतिविधियों को रोकना है। पिछले दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद महराजगंज पुलिस को विशेष रूप से हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं और हर संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की बारीकी से जांच की जा रही है।
इस सन्दर्भ मे क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या एसएसबी को दें।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

6 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

14 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago