बम की अफवाह से पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली–पटना स्पाइसजेट फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, जांच के बाद हालात सामान्य

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दिल्ली से पटना आने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पटना एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। यह धमकी स्पाइसजेट की दिल्ली स्थित आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी, जिसमें केवल इतना लिखा था कि दिल्ली से पटना जा रही एक फ्लाइट में बम रखा गया है। हालांकि, ईमेल में किसी खास विमान का उल्लेख नहीं किया गया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई।

ये भी पढ़ें – गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप, सुबह 4.30 बजे हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

धमकी भरा मेल मिलते ही स्पाइसजेट प्रबंधन ने तुरंत पटना एयरपोर्ट प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संदिग्ध विमानों, यात्रियों के सामान और एयरपोर्ट परिसर की गहन जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें – विवाहिता पर हमला, ससुरालियों पर धारदार हथियार से कान काटने का आरोप, FIR दर्ज

कई घंटों तक चली सघन तलाशी अभियान के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य घोषित कर दिया, जिसके बाद यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने राहत की सांस ली।
इस मामले में स्पाइसजेट के कर्मचारी शाहनवाज बख्त के लिखित आवेदन पर पटना के एयरपोर्ट थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि धमकी Bhulijanm856@gmail.com नामक ईमेल आईडी से भेजी गई थी। केस दर्ज होते ही पुलिस और साइबर सेल सक्रिय हो गई है। ईमेल के आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है और जीमेल से तकनीकी जानकारियां मांगी गई हैं।

ये भी पढ़ें – 4 साल की मासूम से दरिंदगी, बकरी चरा रहे किशोर ने किया दुष्कर्म; आरोपी परिवार समेत फरार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह किसी शरारती तत्व की हरकत लग रही है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं से जांच जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

5 minutes ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

17 minutes ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

43 minutes ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

1 hour ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

9 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

9 hours ago