गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गगहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में पुलिस ने 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 02 बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।
किन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
थाना गगहा में दर्ज मुकदमा संख्या 701/2025 (धारा 191(1), 191(2), 191(3), 109, 190, 126(2), 352, 115(2) बीएनएस) के तहत वांछित अभियुक्तों में शामिल हैं—
• सूर्यांश यादव पुत्र राजकुमार यादव, निवासी ग्राम धस्का, थाना बांसगांव
• राज कन्नौजिया पुत्र राजेश, निवासी धस्का, थाना बांसगांव
• अभिनव राय उर्फ गोलू पुत्र अनिल राय, निवासी महुज पकड़ी, थाना गगहा
• अंकित यादव पुत्र जनार्दन यादव, निवासी ग्राम डाड़िया बुजुर्ग, थाना बांसगांव
इसके साथ ही 02 बाल अपचारियों को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है।
कैसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई उप निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से दो अदद चाकू बरामद हुए। सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें – गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप, सुबह 4.30 बजे हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
घटना का विवरण
पुलिस के मुताबिक 22 दिसंबर 2025 को सभी अभियुक्तों ने एकराय होकर वादी के भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर थाना गगहा में मामला दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे।
आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार कुछ अभियुक्तों के खिलाफ पहले से मारपीट, हत्या के प्रयास, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य के विरुद्ध वर्तमान मुकदमा पंजीकृत है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…
गौरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों के…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) को…
आईसीएमआर ने दी मंजूरी, नैनोटेक्नोलॉजी आधारित नई दवा विकसित करने पर होगा शोध; रोग से…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य को सुचारु, व्यवस्थित…
महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के दावे और ग्रामीणों की पिटाई के आरोपों से गरमाया मामला,…