प्रेक्षक की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेण्डमाइज़ेशन सम्पन्न

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 57-कैसरगंज (आंशिक) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत जनपद बहराइच स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-287 पयागपुर व 288-कैसरगंज की निर्वाचन प्रकिया को स्वतन्त्र,निष्पक्ष,शान्तिपूर्ण ढंग से सुव्यवस्थित सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से सामान्य प्रेक्षक निधि निवेदिता,रिटर्निंग आफिसर/सीडीओ गोण्डा एम.अरून्मौली, जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी, प्रभारी कार्मिक/सीडीओ बहराइच रम्या आर,उप जिला निर्वाचन अधिकारी बहराइच गौरव रंजन श्रीवास्तव,एआरओ/एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार व कैसरगंज पंकज दीक्षित,डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय,पीडीडीआरडीए राजकुमार, डीआईओ एनआईसी योगेश यादव व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट बहराइच स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) में मतदान कार्मिकों तथा 114 माइक्रो आब्ज़र्वर्स का द्वितीय रेण्डमाइज़ेशन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ रम्या आर ने बताया कि 57-कैसरगंज (आंशिक) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत 287-पयागपुर में 419 एवं 288-कैसरगंज में 394 कुल 813 बूथों हेतु रिज़र्व सहित पयागपुर के लिए 461 व कैसरगंज के लिए 434 कुल 895 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। नियुक्त किये मतदान कार्मिकों को स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में 09 व 10 मई 2024 को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

7 minutes ago

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

1 hour ago

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

1 hour ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

2 hours ago

थाना खुखुन्दू में पुलिस अधीक्षक की सख्ती, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…

3 hours ago

पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…

3 hours ago