खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में राजस्व अभिलेखों की गंभीर त्रुटि उजागर हुई है, जहां हजारों लोगों की निजी भूमि सरकारी रिकॉर्ड में ‘सरकारी’ अथवा अकृषि श्रेणी में दर्ज हो गई है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मामले को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए उपजिलाधिकारी धनघटा को कैंप लगाकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, छपरा पूर्वी और कोचरी, परगना महुली पूरब की कई गाटा संख्याएं श्रेणी 6-2 के अंतर्गत अकृषि भूमि, सड़क, रेलवे भवन आदि के रूप में अंकित हैं। इस वजह से वास्तविक खातेदारों के नाम खतौनी में दर्ज नहीं हो पाए हैं। बैनामा और वरासत से संबंधित प्रविष्टियां भी रिकॉर्ड में शामिल नहीं हो सकी हैं।
दाखिल-खारिज और रजिस्ट्री की प्रक्रिया बाधित होने से लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान न होने पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या रखी।
ग्रामीणों की मांग है कि खतौनी में दर्ज गलत श्रेणियों को संशोधित कर सभी प्रभावित भूमिधरों के नाम सही ढंग से दर्ज किए जाएं, ताकि राजस्व अभिलेखों में पारदर्शिता बहाल हो सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

3 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

3 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago