घर घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुँचाये कांग्रेस का न्याय गारन्टी पत्र -आलोक प्रसाद

कांग्रेसियों ने कार्यशाला आयोजित कर बनाया चुनावी जीत की रणनीति

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज कांग्रेस कार्यकर्ता को चुनावी जीत का मंत्र देने के लिए देवरिया संसदीय क्षेत्र के देवरिया सदर ,रामपुर कारखाना व पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया। सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आज देश की जनता को मोदी सरकार के गारंटी योजना पर विश्वास नहीं रह गया है।कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता पार्टी के न्याय योजना गारंटी पत्र को घर घर जाकर पहुंचाने का काम करे।कांग्रेस हर परिवार के महिला मुखिया को साल में एक लाख रुपये देने का काम करेगी,जिससे कि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना को बंद कर नौजवानों को पूर्ण रोजगार देने की व्यवस्था करेगी।प्रति वर्ष 30 लाख नौकरी युवाओं व बेरोजगारों को देगी। इसके पहले भी कांग्रेस ने जो कहा वह किया है।किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये माफ किया था।इस बार भी कर्ज माफी होगी। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कार्यकर्ता अब पूरे दम खम के साथ लग कर अपना बूथ जिताने का काम करें। देश की जनता अब भाजपा सरकार को हटाना चाहती है। प्रदेश सचिव जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय मिंटू ने कहा कि यहां के चुने गए प्रतिनिधियों ने देवरिया के साथ न्याय नही किया है।पूरे शहर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू,पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,नौशाद रजा, जयप्रकाश पाल,समीर पाण्डेय,नीलेश त्रिपाठी,गोविंद मिश्र, दयाशंकर पति द्विवेदी, सुनील द्विवेदी, प्रेम प्रजापति, दिनेश गुप्ता, हरिश्चंद्र सिंह, संजय मिश्र,गोविंद शर्मा ,आलोक त्रिपाठी राजन,ऋषिकेश मिश्र, मुलायम यादव,सुहैल अन्सारी, नौशाद खान एपी ,धर्मवीर भारती, बासदेव तिवारी राहुल मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

12 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

12 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

13 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

13 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

13 hours ago