एसडीएम ने मतदाताओं को जागरूक किया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर शत- प्रतिशत मतदान करने को लेकर आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को निचलौल एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने ठूठीबारी स्थित ग्राम सचिवालय में ग्रामीणों के साथ मतदाता जागरूकता चौपाल लगाकर लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। साथ ही एक जून को मतदान करने की अपील भी किया।
मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज जिले में लोकसभा चुनाव के लिए सातवे चरण में आगामी एक जून को मतदान होना है। जिसको लेकर निचलौल एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने स्वीप लोगो अभियान के तहत ग्रामसभा ठूठीबारी के सचिवालय पर ग्रामीणों के साथ मतदाता जागरूकता चौपाल लगाकर लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील कर जागरूक किया, और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान का महत्व भी समझाया है। इस दौरान तहसीलदार अभिषेक कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी लोगों को कहीं दिक्कत हो तो तुरंत बीएलओ को अवगत कराएं।
इस दौरान ग्रामप्रधान अजीत कुमार, हल्का लेखपाल दीपक पांडेय, जितेंद्र जयसवाल, संतोष जयसवाल, अवधेश मद्धेशिया, मनोज कुमार, रमेश चौधरी, विजय पाण्डेय, यूनिश, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

43 minutes ago

किशोरी के बयान के बाद बढ़ीं धाराएं, सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे गए

नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

52 minutes ago

करनई की सड़कों पर संकट! तीन प्रमुख मार्ग बदहाल, हजारों ग्रामीण परेशान

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…

1 hour ago

चिता की आग में मीट पकाने का आरोप पड़ा भारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…

1 hour ago

व्यंग्य : सांड टंकी पर और व्यवस्था नीचे मुस्तैद!

जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…

1 hour ago

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

5 hours ago