Saturday, October 18, 2025
HomeUncategorizedअन्य खबरेएसडीएम ने बलिया तहसील में सुनी जनता की फरियाद

एसडीएम ने बलिया तहसील में सुनी जनता की फरियाद

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)15 अक्टुबर…
जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक ने बलिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनी। उन्होंने हर एक शिकायतकर्ताओं की बात सुनते हुए उनके शिकायती पत्र को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए यह निर्देश दिया कि समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब की शिकायत मिली तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी इस अवसर पर राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद आदि से जुड़े मामले आए। उप जिलाधिकारी ने सभी की शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जहां विवाद की स्थिति हो, वहां पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

संवाददाता बलिया…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments