एसडीएम ने कोटेदारों के साथ बैठक कर ई केवाईसी को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सभागार पयागपुर मैं बृहस्पतिवार को कोटेदारों के साथ उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने बैठक कर ई केवाईसी का कार्य जल्द पूरा करने का दिया निर्देश। एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार ने बताया कि तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को फार्मर रजिस्ट्री को लेकर तथा ई केवाईसी व खसरा पड़ताल के संबंध में संबंधित कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक तहसील क्षेत्र में 41% फार्मर रजिस्ट्री हो पायी है। इसलिए गांव-गांव जाकर किसानों को जागरुक कर जन सेवा केंद्र पर अपना फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करने को कहा गया है जिससे शासन की तरफ से जारी दिशा निर्देशों का लक्ष्य पूरा हो सके। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम होगा! एसडीयम ने गांव के पीडीएस विक्रेताओ पर निशाना साधा और कहा कि किसी भी पीडीएस विक्रेता की शिकायत नहीं आनी चाहिए शासन की तरफ से गरीब परिवार को मिलने वाला खाद्यान्न में घटतौली ना किया जाए। बैठक में क्षेत्र के पीडीएस विक्रेताओं के साथ संबंधित अधिकारी व अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

8 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

9 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

10 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

10 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

10 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

10 hours ago