हिन्दू महासभा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दी – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने शालीमार बाग की विधायिका रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा दिल्ली के नागरिकों और रेखा गुप्ता सरकार के मध्य पुल की भूमिका निभाते हुए सरकार के साथ सहयोगात्मक भूमिका निभाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि हिन्दू महासभा केजरीवाल शासनकाल में हुए सभी भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और दोषियों को जेल भेजने के लिए अभियान चलाते हुए रेखा गुप्ता सरकार पर दबाव बनाएगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल शासन में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को मिले केजरीवाल संरक्षण को समाप्त कर सभी घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजने के लिए रेखा गुप्ता सरकार से अनुरोध करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास और उत्थान के साथ सुरक्षा और अपराधमुक्त समाज का निर्माण रेखा गुप्ता के लिए एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को दूर कर स्वस्थ एवं विकसित दिल्ली का निर्माण हेतु हिन्दू महासभा रेखा गुप्ता सरकार के साथ हरसंभव सहयोग करेगी।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने 27 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। भाजपा ने एक महिला को मुख्यमंत्री बनाकर मातृशक्ति का सम्मान किया है। रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज के बाद भाजपा से दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली में मेयर का दायित्व संभालकर पहले भी अपनी शासकीय क्षमता का परिचय दे चुकी हैं। मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता दिल्ली के विकास और उत्थान को नए सिरे से परिभाषित करेंगी।
बी एन तिवारी ने कहा कि सरकार के गठन से पहले ही यमुना की सफाई आरंभ करना और यमुना आरती का आरंभ करना दिल्ली की राजनीति के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने घोषणा पत्र में दिल्ली की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करवाने में हिन्दू महासभा दिल्ली सरकार पर निरंतर दबाव की राजनीति बना कर रखेगी और दिल्लीवासियों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगी। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान, राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी और दीपक कनोजिया, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सत्येंद्र झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी, अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं और बधाई दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

5 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

5 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

5 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

5 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

5 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

6 hours ago