एस.डी.एम. के निर्देश पर हटाया गया अतिक्रमण

मनकापुर,गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा) बुधवार उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार पैगाम हैदर के अगुवाई में आरपीएफ व स्थानीय पुलिस बल ने झिलाही बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास से अवैध अतिक्रमण जेसीबी से हटवा दिया।
वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त रेलवे चंद्र मोहन मिश्र के निर्देश पर उपजिलाधिकारी आकाश सिह व तहसीलदार पैगाम हैदर के मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय, मनकापुर प्रभारी निरीक्षक रेलवे आरपीएफ उदय राज, दतौली चौकी प्रभारी उमेश सिंह, जिगना चौकी प्रभारी अरविंद कुमार,मछली बाजार चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक शशांक मौर्य, उपनिरीक्षक बलिराम सिंह व कोतवाली मनकापुर व थाना मोतीगंज पुलिस बल आरपीएफ के साथ झिलाही बाजार के पूर्व 247 रेलवे क्रासिंग के पास लोगों द्वारा विगत कई वर्षों से किये गए अतिक्रमण को जेसीबी से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।तहसीलदार पैगाम हैदर ने कहा कि कुछ लोग पक्की दीवाल का निर्माण कर टीन छाजन करके मेडिकल की दुकान,मिठाई की दुकान,पक्का चबूतरा,झुग्गी झोपड़ी बना कर दर्जन भर लोग रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

12 minutes ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

58 minutes ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

2 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

10 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

10 hours ago