बहराइच (राष्ट्र की परम्परा )! जिले के पयागपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बढते शीत लहर के साथ ठंडक को देखते हुए एसडीएम ने मंगलवार देर रात्रि में जल रहे अलाव की सच्चाई जानने के लिये किया निरीक्षण !इसके साथ ही रास्ते में बिना चादर के घूम रहे लोगों को दिया कंबल।
देर रात उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने कस्बा भूपगज बस स्टॉप पयागपुर खुटेहना कोटबाजार सहित भीडभाड स्थान पर पहुंचकर अलाव की व्यवस्था देखी !उसके साथ आसपास मौजूद पात्र गरीब असहाय लोगों को उनी कंबल देकर ठंड से बचाव कराया।
एसडीएम पयागपुर ने संवाददाता को बताया कि ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव चलाएं जाने की व्यवस्था कराई गई है! लगातार चिन्हित स्थल का निरीक्षण कर सच्चाई जानने के लिए कमान संभाल ली है !उन्होंने यह भी बताया कि रास्ते में तमाम ऐसे लोग जिनके तन पर ठंडक से बचाव के पर्याप्त वस्त्र नहीं थे !उन्हें रोक कर उनी कंबल दिया गया!
एसडीएम के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी के साथ राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल से…