Categories: मऊ

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को बड़ी आध्यात्मिक और पर्यटन सौगात मिली। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने तमसा नदी तट स्थित मऊ महादेव धाम के नवनिर्मित भव्य घाटों का लोकार्पण किया।
करीब 938 लाख रुपये (9.38 करोड़ रुपये) की लागत से तैयार यह परियोजना ICICI Bank के CSR फंड से पूर्ण हुई है। धौलपुर रेड स्टोन से निर्मित घाटों ने परिसर को भव्य और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है।

61 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

घाट परिसर में स्थापित भगवान शिव की 61 फीट ऊंची कंक्रीट निर्मित प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार की गई यह भव्य प्रतिमा दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बन रही है।

“अब मऊ की पहचान माफिया से नहीं, महादेव से होगी”

अपने संबोधन में मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि जिस स्थान पर कभी अव्यवस्था और भय का माहौल था, आज वहीं श्रद्धालु आरती और दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मऊ अब “माफिया-मुक्त” नई पहचान बना रहा है और कानून व्यवस्था के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने जोर देकर कहा, “अब मऊ की पहचान माफिया से नहीं, महादेव से होगी।” यह बदलाव प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जनता के सहयोग से संभव हुआ है।

‘यूपी का कैलाश’ बनेगा मऊ महादेव धाम

मंत्री ने घोषणा की कि मऊ महादेव धाम को उत्तर प्रदेश का ‘कैलाश’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अगले एक वर्ष में यहां आधुनिक ग्रीन पार्क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे यह स्थल धार्मिक और पारिवारिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सके।

उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, नगर विकास और धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के माध्यम से मऊ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़े – पिता हत्याकांड में बेटा-बहू गिरफ्तार, दो भाई अस्पताल में भर्ती

डबल इंजन सरकार में बदलता मऊ

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन के चलते मऊ जैसे जनपदों में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

भव्य आयोजन से बढ़ा जनउत्साह

लोकार्पण कार्यक्रम में भव्य आरती, लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर जनपद के बदलते स्वरूप का स्वागत किया।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

नवनिर्मित घाटों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार और पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मिला यह उपहार मऊ के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/01/earthquake-engineering-structural.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

खाद्य सुरक्षा से यमुना प्रदूषण तक: जवाबदेही के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार! हर पैकेट पर अलग लाल हेक्सागन चेतावनी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

17 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

17 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

17 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

17 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

18 hours ago