Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्काउट लीडर ट्रेनर को मातृ शोक

स्काउट लीडर ट्रेनर को मातृ शोक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका गौरा बरहज के नन्दना वार्ड निवासी शम्भू नाथ लीडर ट्रेनर स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश को मातृ शोक।
बताते चलें कि नगरपालिका के नन्दना वार्ड पूर्वी टीचर कालोनी निवासी शम्भू नाथ की माता फूलमती देवी पत्नी स्व मुखलाल का 96 वर्ष की अवस्था मे निधन होने से सारा परिवार शोक संतप्त हैं।
शम्भू नाथ का पूरा परिवार उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में रहता हैं, इनकी माँ भी परिवार के साथ रहती थीं। शम्भू नाथ ने बताया कि परिवार के ऊपर से माँ साया उठ जाने से दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। स्व फूलमती देवी का श्रद्धांजलि सभा आयोजन जनपद मिर्जापुर में होना सुनिश्चित हैं।शोक व्यक्त करने वालो में सविता सिंह ,संदीप पटेल,अरविंद सिंह, अरुण गुप्ता, सृष्टि व दृष्टि,भोला सिंह,एव विजय सिन्हा सहित आदि लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments