रैली में प्रथम स्थान लाने पर स्काउट गाइड को कि या गया सम्मानित

स्काउट गाइड सेवा भाव होता है- राज किशोर सिंह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारत स्काउट और गाइड जनपद देवरिया के तत्वाधान में जनपदीय स्काउट गाइड रैली में विकासखंड बरहज के ब्लॉक बेसिक स्काउट और गाइड संवर्ग में प्रथम स्थान लाने पर, कंपोजिट विद्यालय नदुआ के स्काउट गाइड को खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह एवं ग्राम प्रधान रवि उपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया। कंपोजिट विद्यालय नदुआ विकास क्षेत्र बरहज पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने कहा कि इस विद्यालय के बच्चे प्रतिवर्ष जनपद एवं मंडल स्तर के प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्थान लाते हैं, जो इस विकास क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार प्रजापति, ब्लॉक गाइड कैप्टन रश्मि उपाध्याय एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाता है, इसके लिए मैं इनका सम्मान करता हूं। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान रवि उपाध्याय ने कहा कि इन बच्चों को प्रतिवर्ष ग्राम सभा से जो भी संसाधन की आवश्यकता होती है उपलब्ध कराया जाता है, भविष्य में भी किसी संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला सचिव आशुतोष शाह ने कहा कि स्काउट गाइड संस्था में प्राप्त प्रमाण पत्र के द्वारा बच्चों को भविष्य में सरकारी नौकरियां में छूट प्रदान किए जाते हैं, जिससे बच्चे विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रिया करते हुए अपने को अच्छा नागरिक बनाने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष उमेश चंद, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील यादव, विजय खरवार, संजय प्रजापति, ओमप्रकाश अकेला, शशि भूषण पाठक, मनोज कुमार, रश्मि उपाध्याय, प्रीति सैनी, रजनी जायसवाल, आशा देवी, गोपाल उपाध्याय, अमित कुमार, राजीव कुमार, दुर्गेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

13 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

14 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

17 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

18 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago