अनुशासन और एकता का भाव पैदा करता है स्काउट- डॉ बलराम भट्ट

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर क्षेत्र के बेलवा काजी स्थित साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कालेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज के प्रबंधक एवं सिटीजन फोरम के संरक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ बलराम भट्ट रहे। बतौर मुख्य अतिथि डॉ बलराम भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड युवक और युवतियों के लिए एकता और अनुशासन की मिसाल कायम करता है इससे जुड़कर छात्र-छात्राएं संस्कारित अभिरुचि के हो जाते हैं जिसका उन्हें जीवन पर्यंत लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के इस प्रकार से प्रशिक्षकों से छात्र-छात्राओं का चतुर्दिक व्यक्तित्व का विकास होता है और उनके अंदर सामाजिकता राष्ट्रीयता और सौहार्द की भावना विकसित होती है l विशिष्ट अतिथि सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के सचिव डा घनश्याम शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं में अनुशासन और धैर्य के साथ साहस और सौहार्द के साथ नैतिकता की भावना विकसित होती हैं l सामाजिक सेवा से जुडें सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट गाइड से ईमानदारी और निष्पक्षता की भावना जागृत होती है साथ ही देशभक्ति की भावना बढ़ती है और भाई-चारा का विकास होता है। विद्यालय के संस्थापक विमल कुमार पांडेय ने बच्चों को देशभक्ति की भावना, भाई-चारा, प्रेम के बारे में समझाया। बच्चों को स्काउट गाइड जैसे संगठन से जुड़कर अपने विद्यार्थी जीवन में ही समाज के प्रति सेवा भाव, देश के प्रति एकता और अखंडता की भावना व दैनिक जीवन में काम आने वाले सद्गुण को भी सीखाता है। प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिविर के एएलटी प्रशिक्षक उमेश गुप्ता रामनारायण खरवार ने कहां की स्काउट गाइड हमें समाज सेवा के गुर सिखाता है। शिविर में विद्यालय के स्काउट शिक्षक सत्यनारायण यादव, खेल शिक्षक दीनानाथ विश्वकर्मा, जोखू यादव, सुरेंद्र चौधरी, दिलीप चौबे, प्रदीप चौबे व सुरेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राए उपस्थित रहें

Karan Pandey

Recent Posts

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

31 minutes ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

36 minutes ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

40 minutes ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

48 minutes ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

54 minutes ago

घर-घर जनसंपर्क कर किया संवाद

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल से…

58 minutes ago