स्कॉर्पियो कर हुंडई कार में टक्कर भीषण सड़क हादसा

1 की मौत 2 गंभीर रूप से घायल स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
सूत्रों से प्राप्त जानकारी केआजमगढ़ वाराणसी-लुंबिनी नेशनल हाईवे पर जनपद आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव के पास की देर रात स्कॉर्पियो और हुंडई कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए। महराजगंज थाना क्षेत्र के करमहां डिंगुरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रमाकांत सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र 45 वर्षीय दुर्गविजय सिंह और पड़ोस के गांव देवारा कदीम निवासी 43 वर्षीय बृजेश पुत्र परहंश, रमाकांत को गुरुवार को सुबह किसी डाक्टर को दिखाने के लिए वाराणसी गए थे। हुंडई कार से वाराणसी से वापस आ रहे थे। रास्ते में खोजापुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही स्कार्पियों में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की खबर मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का उपचार शुरू कर दिया। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

5 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

5 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

9 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

9 hours ago