ब्लूमिंग रोज एकेडमी द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सूचित दास सवारी देवी शिक्षण सेवा समिति द्वारा संचालित विद्यालय ब्लूमिंग रोज एकेडमी में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सीडीओ रविन्द्र कुमार एवं विशिष्ट अतिथि द्वय डा० एस०एस० गौड व डा० आशुतोश मूरजानी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गयाl
मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों को हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके माध्यम से बच्चे अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हैंl वे तकनीकी और बौद्धिक विकास को सृजित करने का अवसर प्राप्त करने के साथ ही शैक्षिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होते हैं और वैज्ञानिक अनुसंधान की ओर तत्पर होने लगते हैl
अतिथियों ने सभी प्रदर्शनियों का बारी बारी से अवलोकन करते हुए मूल्यांकन कियाl जिन्हें आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के सरंक्षक सेवानिवृत्त खण्ड विकास अधिकारी रामरक्षा दास पटेल, प्रबंधक विजय पटेल व प्रधानाचार्या अंजली यादव द्वारा अतिथियों को बुके, माला व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत व सम्मान किया गया।
इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। इसमें सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सेल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, 3डी होलोग्राम, हाईडोलिक ब्रिज, माइकोस्कोप, रोटेशन आफ अर्थ सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय उपाध्याय, डा० सौरम श्रीवास्तव, शास्वत पाण्डेय, परसन यादव, राकेश तिवारी, वी0के0 सिंह, मनीष आनन्द मिश्र, राजन पाण्डेय, अमरेन्द्र गुप्ता,अभिषेक कुमार, अभिनीत श्रीवास्तव, अजय यादव, उमेश सिंह, धनन्जय ठाकुर, अरूण गुप्ता, प्रष्कर प्रयाग शर्मा, मिथिलेश पाण्डेय, निशा परवीन, रूबीना खातून, वर्षा रौनियार, अदिति मिश्रा, नेहा तिवारी, प्रीति तिवारी, निशा कुशवाहा, सोनी सिंह के साथ सहयोगी अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, मनोज पटेल, शिवम शुक्ला, रत्नेश यादव, युवराज यादव, विवेक यादव, अर्पिता मिश्रा, संजना बासफोर, अंजू प्रजापति, प्रियांशी शर्मा, मानसी गुप्ता, कीर्ति विश्वकर्मा, सोनल समेत सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago