संपूर्ण समाधान दिवस में आयी थी हटाने की मांग
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में रुद्रपुर में आयोजित हुई संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत आये कुल आवेदनों में से 10 का निस्तारण हो चुका है। उपजिलाधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ला ने बताया कि इनमें से आठ प्रकरणों का निस्तारण शनिवार की शाम तक तथा दो प्रकरणों का निस्तारण रविवार को मौका मुआयना करके किया गया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत आये समस्त आवेदनों का सात दिन की निर्धारित समय-सीमा में समाधान कर लिया जाएगा।
उपजिलाधिकारी ने बताया माफी छपौली निवासी दिनेश गुप्ता ने गांव से सटे स्थापित मुर्गी फार्म को कहीं अन्यंत्र स्थानांतरित करने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि उक्त मुर्गी फार्म आबादी, प्राथमिक विद्यालय एवं होमियोपैथिक अस्पताल के 50 मीटर के दायरे में संचालित है। मुर्गीफार्म के मालिक को इसे किसी अन्य स्थल पर संचालित करने का निर्देश दिया गया।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…