हाइपरलूप ट्रेन मॉडल बना प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 44वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर आज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में विज्ञान संकाय द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का विषय “एक्सप्लोरिंग बियोंड बाउंड्रीज – साइंस फॉर सोसाइटी, साइंस फॉर ह्यूमैनिटीज” रखा गया।
इस प्रदर्शनी में विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने कार्यशील मॉडल और परियोजनाएँ प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल एवं कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी मॉडलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
प्रमुख मॉडलों में भौतिकी विभाग का “आयनिक थ्रस्टर” तथा “हाइपरलूप ट्रेन : भविष्य की परिवहन तकनीक”, वनस्पति विज्ञान विभाग का “जलवायु परिवर्तन का खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव” और “फॉस्फोरस चक्र में शैवाल की भूमिका”, सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग का “क्रिस्पर-कैस 9 तकनीक”, फार्मेसी विभाग का “हाइड्रोपोनिक तकनीक” एवं “ताली आधारित लाइट स्विच ऑन-ऑफ”, मत्स्य विज्ञान विभाग का “सतत एकीकृत मछली पालन” तथा रक्षा अध्ययन विभाग का “आई.एन.एस. विक्रमादित्य” शामिल रहे।
इनमें “हाइपरलूप ट्रेन : भविष्य की परिवहन तकनीक” मॉडल को विद्यार्थियों रंजना, मीनाक्षी और प्रियेश द्वारा प्रस्तुत किया गया, जो प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहा। इस मॉडल को विशेष सराहना प्राप्त हुई।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अपरा त्रिपाठी ने किया। आयोजन में डॉ. सिंटू कुमार, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. साहिल महफूज़, डॉ. प्रियंका भारती, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सरिता सिंह, अशीरवाद जायसवाल, डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार का सहयोग रहा।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…