सुखपुरा /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। कस्बा स्थित गुड समेरीटन इंग्लिश स्कूल मे गुरुवार को वार्षिक उत्सव में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रदर्शित कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि बी एन उपाध्याय एस डी एम जौनपुर ने वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य, लोकगीत, प्रहसन, कौव्वाली, कैसेड डांस, सामूहिक नृत्य, नाटक, नारी शक्ति, जैसे एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।बच्चों द्वारा लगाये गए विज्ञान प्रदर्शनी का भी मुख्य अतिथि ने अवलोकन कर बच्चों के परिश्रम को सराहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि बी एन उपाध्याय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग जो मन में आज थन लगे वही आगे चलकर उसे मुकाम पर पहुंच पाएगा इसलिए लगन से और ऊंची उड़ान को देखते हुए अपने मन में यह सोच लीजिए कि हमको क्या बना है लक्ष्य को आगे रखकर ही आगे बढ़ा जा सकता है ।विद्यालय के प्रबंधक संजय मिश्रा ने मुख्य अतिथि सहित आगंतुकों का अंग वास्तव से सम्मानित किया इस मौके पर श्याम बहादुर सिंह ओम प्रकाश उपाध्याय पीके ओझा सियाराम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सागर ने व आभार प्रधानाचार्य उदय भान सिंह ने किया।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…