स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गढ़िया रंगीन/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
भारती फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्य भारती स्कूल गढ़िया रंगीन में शनिवार को स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान लालू प्रसाद एवं राकेश गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों को खो-खो, कबड्डी, 200 मीटर 100 मीटर तथा 50 मी बालिका एवं बालक वर्ग दौड़, लूडो,कैरम, बैग रेस, फ्रॉग रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया ।साथ ही साथ बच्चों के द्वारा कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता के अंतर्गत 200 मीटर 100 मीटर तथा 50 मीटर में क्रमशः मोनू, उदित, चंदन तथा बालिका वर्ग में क्रमशः आफरीन,सारिका, क्षमा ने बाजी मारी। वहीं कैरम में अरमान तथा लूडो ने विशाल गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राम प्रधान लालू प्रसाद, समाजसेवी रामशंकर गुर्जर एवं प्रा० शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष भुवनेश गुप्ता द्वारा सभी विजेता छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए तथा जीवन में खेलकूद के महत्व के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा कि खेलकूद हमें जीवन में मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करते हैं, पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में नियमित भाग लेना चाहिए।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विवेक कुमार सिंह, अध्यापक उमेश चंद्र, शिवम वर्मा, रेनू भारती, कर्मवीर, प्रियांशी गुप्ता एवं सभी अभिभावक गण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिकंदरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर पंचायत ने जारी किया नोटिस; जल्द चलेगा अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…

3 minutes ago

UNSC से तत्काल कार्रवाई की मांग: इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव पर ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच तेजी से…

9 minutes ago

8 माह से नहीं मिला मानदेय, ₹7,788 में गुजारा मुश्किल: महाराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित…

18 minutes ago

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

5 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

8 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

8 hours ago