फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प व दवा वितरण एक सराहनीय काम: उपजिलाधिकारी

आजमगढ़ ( राष्ट्रपति परम्परा )l वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, बगहीडाँड़, बनकट, आजमगढ़ में “फ्री हेल्थ चेकअप कैंप” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सर्वप्रथम विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके तथा पुष्पांजलि अर्पित कर फ्री हेल्थ चेक अप कैम्प की औपचारिक शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस विद्यालय ने अपने बच्चों के साथ ही अन्य लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु यह कैम्प लगाकर निश्चित ही बहुत सराहनीय कार्य किया है, जिसकी मैं मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूँ। इस तरह के आयोजन से बच्चे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे। इस कैम्प में जिले के प्रमुख चिकित्सक दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ.अंकित अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप चौरसिया तथा जनरल फिजिशियन डॉ. मो. आज़म ने सभी बच्चों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी जरूरतमंद बच्चों को विद्यालय परिवार की तरफ से देवेंद्र यादव ने निःशुल्क दवा का वितरण भी किया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को दो बार अवश्य ब्रश कराएं। कुछ भी खाने के बाद मुँह की सफाई अवश्य करें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि आजकल फास्ट फूड का चलन शुरू हो गया है, जो बच्चों को धीरे धीरे कमजोर कर रहा है। अतः पारंपरिक खाने को प्रमुखता देनी चाहिए, बाहर की खाद्य सामग्री का त्याग करना चाहिए। इस समय मौसम में परिवर्तन हो रहा है। अतः बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएँ, रात में पंखा कम चलाएँ, मच्छरदानी का प्रयोग करें। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप चौरसिया ने कहा कि बच्चों में आजकल मोबाइल, लैपटॉप का चलन बढ़ गया है, जिससे कम उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी की समस्या हो जा रही है। अतः अभिभावक को अपने बच्चों को इससे दूर रखना चाहिए। जनरल फिजिशियन डॉ. मो.आज़म ने सभी से मौसम के अनुरूप आहार-विहार का उपयोग करने की सलाह दिया।
मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सगड़ी ने अंगवस्त्रम और प्रशंसा पत्र देकर सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया। अंत मे प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविन्द सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी चिकित्सकों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर जगतपाल सिंह, देवेन्द्र यादव, सुनील त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, सुनील तिवारी, आकांक्षा सिंह, हर्षिता अस्थाना, उजाला गुप्ता, स्वेता राय ई इंद्रजीत साहनी, ज्ञानेंद्र सिंह, रम्मन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

7 hours ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

7 hours ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय में ‘शोध भारती’ शोध पत्रिका का विमोचन, शोध संस्कृति को मिलेगा नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…

7 hours ago

भरत तिवारी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम…

7 hours ago

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

9 hours ago