Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने का मुख्य उद्देश छात्रों को उनके रचनात्मक विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुचि को बढ़ावा देता है।

उक्त बातें विज्ञान प्रदर्शनी के मंडलीय नोडल अधिकारी एवं राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने स्कूल शिक्षा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रदर्शित की गई विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कहीं। इस अवसर पर इस प्रदर्शनी के प्रभारी मिथिलेश कुमार निषाद ने कहा कि छात्रों द्वारा किए गए वैज्ञानिक नवाचारों, विचारों और परियोजनाओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के नोडल डॉ. राजेश चंद्रगुप्त ने कहा कि इन प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों के अधिगम का स्तर पता चलता है और उनके नवाचार उद्घाटित होते हैं।
निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में ज्ञानेश पांडेय ,डॉ. सतीश नारायण पांडेय, डॉ. अविनाश तिवारी की भागीदारी रही। इस दौरान सुरेंद्रनाथ विश्वकर्मा, शिवमूर्ति राय, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ,संजय कुमार यादव ,डॉ दीपक सिंह चंद्रशेखर गुप्ता, सुधा पासवान, मनोरमा रानी, प्रशांत ,प्रदीप कुशवाहा, कीर्ति दुबे ,वीरेंद्र कुमार सिंह, राजेश शर्मा, मृत्युंजय श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ राय, वंदना गुप्ता ,वंदना वर्मा, जयप्रकाश, कृपाशंकर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments