मिशन शक्ति के तहत विद्यालय की छात्राओं को जागरुक किया गया

पयागपुर/बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुहेलवा में मिशन शक्ति व मिशन अपराजिता के तहत विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया । कार्यक्रम में मुख्य आरक्षी शिल्पी ने राम प्रकाश इंटर कॉलेज के प्रांगण में तथा मामराज बालिका विद्यालय पयागपुर मैं मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में छात्राओं को जागरूक किया तथाशासन की लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अधिकतम लाभ दिलाने की भी चर्चा की; साथ ही साथ हेल्पलाइन नंबर – वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181 ,चिकित्सीय सहायता हेतु 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 ,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी देंते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति अनजान में कहीं आने जाने पर परेशान करता है। तो हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है | फोन करने वाली महिलाओं और बच्चों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है| एंटी रोमियो अभियान भी चलाया जा रहा है ।जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति महिलाओं से या बच्चियों से छेड़छाड़ करता है तो उस पर तुरंत कार्यवाही करने के लिए थाना प्रभारी पयागपुर राजकुमार पांडे हमेशा तत्पर रहते हैं | इस कार्यक्रम के अवसर पर थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय, कांस्टेबल रामअधार सिंह, सूरज चौधरी , महिला कांस्टेबल शिल्पी ,सुशीला ,प्रिया पांडे , आसाराम यादव प्रबंधकराम प्रकाश इंटर कॉलेज आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहे |

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

7 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

8 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

8 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

8 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago